अम्बिकापुर :

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्राओं का पारंपरिक तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत करने के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं को पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।
सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को सायकिल का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में  “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत ने छात्राओं को प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए एवं विद्यालय में प्रार्थना स्थल हेतु शेड के पुनर्निर्माण की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अम्बिकेश केशरी,  ने विद्यालय के उत्तम संचालन की सराहना करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। पार्षद शैलेष सिंह ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।
एसएमडीसी अध्यक्ष नकुल सोनकर ने विद्यालय की समस्याओं के निराकरण एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्वेता गुप्ता (एमआईसी सदस्य), समाजसेवी संजय अग्रवाल, महामंत्री संजू वर्मा तथा एसएमडीसी के सदस्यगण आशीष सिंह राजपूत, हरविन्दर सिंह बावरा, दीपक सोनी, अंकित तिर्की, सीमा कश्यप एवं शालिनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य आर. एल. मिश्र एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनीता दास एवं आभार प्रदर्शन शशि असाटी द्वारा किया गया।